ट्यूब-रस्सी पकड़ 3 मिनट तक जूझते रहे, पानी का तेज झोंका आया... और बह गए, गर्मी से परेशान नहाने निकले दो दोस्त नहर में डूबे !!
#यूपी के #सहारनपुर में 2 दोस्तों का नहर में डूबने का #LIVE_VIDEO pic.twitter.com/aCcDZ85elH
— 🌎 World Status (@KaranYadav46310) June 21, 2024
#यूपी के #सहारनपुर में 2 दोस्तों का नहर में डूबने का #LIVE_VIDEO pic.twitter.com/aCcDZ85elH
— 🌎 World Status (@KaranYadav46310) June 21, 2024"स्थानीय लोगों का कहना यहां बड़ी नहर में आए दिन हाद्से होते रहते हैं लेकिन कोई पुख्ता इंतजाम नही किए जाते !!
बड़ी नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इनके शव कई घंटों बाद भी नहीं मिल सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनमें से एक युवक के पिता ने गर्मी के चलते घर से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी थी लेकिन युवक अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए बड़ी नहर पहुंच गया। दोनों ने एक साथ छलांग लगाई तो पानी की सतह के नीचे जाने के बाद फिर ऊपर नहीं आए !!
कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगढ़ का रहने वाला 19 वर्षीय शमशेर अपने 21 वर्षीय दोस्त साकिब के साथ नहाने के लिए बड़ी नहर पर गया था। थोड़ी देर नहाने के बाद दोनों ने पुल से छलांग लगाने की ठानी। जब दोनों पुल पर खड़े हुए तो अन्य लोग और युवक भी इन्हे देखने लगे। इसके बाद दोनों ने एक साथ छलांग लगाई लेकिन काफी देर तक पानी की सतह पर नहीं लौटे। पहले तो लोगों ने इसे स्टंट माना लेकिन जब काफी देर तक भी दोनों वापस नहीं लौटे तो फिक्र हुई। इसी बीच दोनों में से एक युवक हाथ-पैर हिलाते हुए डूबता हुआ दिखाई पड़ा !!
यह देख लोगों ने शोर मचा दिया। आस-पास मौजूद तैराकों ने इन्हे बचाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों डूब गए। जब इस का पता इनके घर चला तो परिजन दौड़ पड़े। मौके पर पुलिस भी आ गई और दोनों की तलाश शुरू की गई। कई घंटों तक भी इनका कोई पता नहीं चल सका था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह पहली घटना नहीं है पिछले तीन साल में बड़ी नहर में 10 से अधिक युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से यहां खतरे के संकेत लगाए जाने के साथ-साथ लोगों के नहाने से मना भी किया जाता है लेकिन फिर भी यहां लोग नहाने आते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं !!
#viralvideo @Uppolice
