#मध्य_प्रदेश के #धार में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, सरेआम डंडे बरसता रहा आरोपी, कई लोगों ने दिया साथ !!

मध्य प्रदेश के धार महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है !


जिसने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है !
महिला को सरेआम पड़कर डंडे से पीटा गया ! जबकि अन्य लोग महिला की पिटाई होते देखते रहे !!
यह वायरल वीडियो शुक्रवार को सामने आया जिसमें एक महिला को पकड़े चार लोग दिखाई दे रहे हैं वहीं एक अन्य शख्स उसकी लाठी से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है !!

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि अज्ञात व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है। इसे देखने के बाद, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की जाँच की और इसे तस्दीक किया। इसके बाद, मुख्य आरोपी जिस व्यक्ति ने महिला के साथ हमला किया था, को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए हमारी टीम कार्रवाई कर रही है !!
एसपी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है और उन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी, जो महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करेंगे !!

बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई, तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की !!

टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है, और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी !!
#viralvideo #MP @MPPoliceDeptt @BhajanlalBjp


Post a Comment

Previous Post Next Post